Home » पति राज कौशल को याद कर आधी रात में मंदिरा बेदी ने किया पोस्ट, लिखा- मिस यू राजी

पति राज कौशल को याद कर आधी रात में मंदिरा बेदी ने किया पोस्ट, लिखा- मिस यू राजी

बॉलीवुड अभिनेत्री मंदिरा बेदी इन दिनों अपनी लाइफ की सबसे मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। उनके पति और फिल्म निर्माता राज कौशल का 30 जून को हार्ट अटैक से अचानक निधन हो गया था। महज 49 साल की उम्र में राज कौशल अपनी पत्नी मंदिरा और दोनों मासूम बच्चों को अकेला छोड़ कर चले गए। मंदिरा पति को काफी याद कर रही हैं। आधी रात को उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया।

मंदिरा बेदी से आधी रात को इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेर की।  एक टूटे हुए दिल के इमोजी के साथ उन्होंने लिखा ‘मिस यू राजी’। वहीं तस्वीर में हाथों से राजी लिखा हुआ है।

मंदिरा बेदी का इस पोस्ट को डालते ही सेलेब्स के कमेंट्स की बाढ़ सी आई गई। अनीतादास बोस, अर्जुन बिजलानी, तनवी शाह, मौना रॉय सहित कई सेलेब्स ने कमेंट किए।

मंदिरा ने कुछ दिन पहले ही पति के साथ कुछ थ्रो बैक तस्वीरें शेयर की थी। मंदिरा बेदी ने इन तस्वीरों के जरिए अपने पति राज कौशल संग बिताए खुशनुमा पलों को याद किया है। दोनों एक साथ बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने इन फोटोज को शेयर करते हुए कैप्शन में ‘टूटे दिल’ वाला इमोजी बनाया है। मंदिरा के इस पोस्ट पर आशीष चौधरी ने कमेंट किया- ‘आई लव यू मेरी जान’। वहीं, नेहा धूपिया सहित कई सेलेब्स ने उन पर प्यार लुटाया है।

ई-पत्रिका

मनोरंजन

धर्म