ट्रैक्टर परेड की हिंसा को लेकर तापसी पन्नू, स्वरा भास्कर सहित अन्य सेलेब्स ने किया रिएक्ट

गणतंत्र दिवस पर राजधानी दिल्ली में किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान काफी हिंसा और बवाल हुआ। जिसे देखकर पूरा देश आहत हुआ। किसान आंदोलन की रैली में इस तरह के बवाल को लेकर बॉलीवुड हस्तियों ने भी दुख जताया। तापसी पन्नू, स्वरा भास्कर से लेकर टीवी सेलेब्स से भी रिऐक्ट किया। अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने ट्वीट करके कहा, लाल किले पर तिरंगा के अलावा कुछ भी फहराना सही नहीं है। कोई धर्म नहीं है। जो लोग इस कृत्य का बचाव करेंगे, जब कोई दूसरे रंग का झंडा यहां फहराएगा तो वह क्या कह पाएंगे!’

तापसी पन्नू ने लिखा, ‘मेरी टाइमलाइन पर बैक टू बैक ये 2 समाचार आइटम हमारे देश में मामलों की स्थिति के बारे में बहुत कुछ बताते हैं।’

सिंगर विशाल ददलानी ने ट्वीट किया, “क्या इससे आपको कोई मतलब है? किसान जिन्होंने इतने महीनों तक शांतिपूर्वक विरोध किया, यहां तक ​​कि पुलिस की हिंसा के बाद भी लेकिन आज अचानक हिंसक हो गए? क्यों? बस गणना नहीं करता है।’गुल पनाग ने ट्वीट करके कहा, ‘तिरंगे का अनादर नहीं किया जा सकता है।  बिल्कुल अस्वीकार्य।  असमान रूप से निंदा की जानी चाहिए।’

Related Articles

Back to top button