इस फिल्म के सीक्वल में बड़े पर्दे पर एक बार फिर दिख सकती हैं ये जोड़ी !

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार,बेबो करीना कपूर और देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की 2004 में आई सुपरहिट फिल्म ऐतराज आप लोगों को याद ही होगी। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा ने विलन का रोल अदा किया था। इस रोल के लिए प्रियंका को बेस्ट विलय फिल्मफेयर ऑवार्ड से भी नवाजा गया था। हम आज इस फिल्म की बात इसलिए कर रहे है क्योकि कि सुने में आया है कि इस फिल्म का सीक्वल बनें की बात हो रही है।
बता दें, निर्माता सुभाष घई 14 सालों के बाद इस फिल्म के सीक्वल पर काम कर रहे हैं। बता दें कि वैसे फिल्म का नाम अभी तय नहीं है,लेकिन फिल्म ऐतराज के सीक्वल की 2018 के अंत तक फ्लोर पर आने की उम्मीद जताई जा रही है। सूत्रों की मानें तो फिल्म के लिए प्रियंका चोपड़ा को अप्रोच किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button