आयुष्मान खुराना वाणी कपूर के साथ पहली बार आएंगे नज़र

बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना की नई फिल्म की घोषणा हो गई है। इसका नाम ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ है, जिसमें एक्ट्रेस वाणी कपूर भी नज़र आएंगी। इस फिल्म को अभिषेक कपूर डायरेक्ट करेंगे। बता दें कि आयुष्मान और वाणी पहली बार स्क्रीन पर साथ नज़र आएंगे।

आयुष्मान खुराना ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने वाणी कपूर संग फोटो शेयर करते हुए लिखा, “अगला स्टॉप: मेरा होमटाउन चंडीगढ़ पहली बार। अभिषेक कपूर की लव स्टोरी फिल्म का हिस्सा बनने के लिए बहुत एक्साइटेड हूं। #ChandigarhKareAashiqui। प्रोड्यूसर भूषण कुमार और प्रज्ञा कपूर। को-स्टार वाणी कपूर।”

आयुष्मान खुराना अन्य फिल्म में एक एथलीट की भूमिका में नजर आने वाले हैं, जिसके चलते अभिनेता अपने शारीरिक बदलाव में के लिए जिम के मेहनत कर रहे हैं। अभिनेता को आगामी फिल्म में एक एथलीट की भूमिका में देखा जाएगा, जो एक प्रेम कहानी के रूप में पेश किया गया है।

वहीं, वाणी कपूर इस फिल्म के अलावा अक्षय कुमार के साथ ‘बेल बॉटम’ और रणबीर कपूर के साथ ‘शमशेरा’ में दिखाई देंगी।

Related Articles

Back to top button