रणवीर सिंह को मिलेगा दादा साहेब एक्सीलेंस अवार्ड…

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अपनी एकटिंग से सबको दिवाना बना देते है, अब रणवीर के फैंस के लिए खुशखबरी है,इस साल के शुरुआत में रिलीज हुई फिल्म ‘पद्मावत’ के लिए ‘खिलजी’ को दादा साहेब एक्सीलेंस अवार्ड दिया जाएगा। फिल्म में रणवीर सिंह ने अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभाया था, जिसको क्रिटीक्स और दर्शकों ने खूब पसंद किया। दादा साहेब एक्सीलेंस अवॉर्ड कमेटी ने अपने बयान में कहा है कि, ‘हमें यह ऐलान करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमने फिल्म पद्मावत में रणवीर सिंह की जबरदस्त अकादारी को सम्मानित करने का फैसला लिया है। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी ‘पद्मावत’ खूब विवादों में फंसी थी। फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर ने अहम भूमिका निभाई थी।

Related Articles

Back to top button