Ramadan 2019: आज रमजान का पहला रोज़ा

 रमजान का माह खुदा की इबादत का माह माना जाता है। इस बार 5 मई से रमजान शुरु न होकर 7 मई से रमजान शुरु हो रहे है। जिसके कारण आज पहला रोजा पड़ रहा है। इस्लामिक कैलेंडर के हिसाब से हर साल 29 या 30 रोजे ही रखे जाते हैं। ईद का चांद दिखने पर रोजे विदा होते हैं, जिसके अगले दिन ईद का जश्न मनाया जाता है। बता दें, रमजान के रोजों की खुशी में ही ईद मनाई जाती है।

आमतौर पर रमजान माह की शुरुआत चांद के दीदार होने के साथ शुरु होता है। रमजान का महीना तीन हिस्सों में बांटा गया है, जिसे अशरा कहते हैं। मुस्लिम समुदाय के लोग रमजान के पूरे महीने रोजा रखते हैं। इबादत करते हैं, कुरआन पाक की तिलावत कर अल्लाह को राजी करते हैं।

Related Articles

Back to top button