Dhanteras 2019: धनतेरस के दिन सोना-चांदी के अलावा ये चीजें खरीदना होता है शुभ

Dhanteras 2019: दिवाली उत्सव की शुरूआत धनतेरस के साथ हो जाती है। इस दिन हर कोई अपनी इच्छा और सामर्थ्य के अनुसार खरीददारी करते हैं। इस दिन छोटी सी भी चीज खरीदना शुभ माना जाता है। जिस तरह इन दिन कुछ चीजें खरीदने की मनाही होती है। उसी तरीके आज के दिन कुछ ऐसी चीजें है जिन्हें खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है। आपको बता दें कि इस बार धनतेरस 25 अक्टूबर, शुक्रवार को है।

धनतेरस पर खरीददारी करने के शुभ मुहूर्त

धनतेरस के दिन सूर्योदय से लेकर सुबह 10:40 मिनट तक

दोपहर 12:05 से दोपहर 02:53 मिनट तक
शाम 04:17 मिनट से शाम 05:42 मिनट तक

रात 9 बजे से रात 10:30 तक धनतेरस की खरीददारी करें।

धनतेरस के दिन खरीदें ये चीजें

  • धनतेरस के दिन सोना-चांदी खरीदना शुभ माना जाता है। लेकिन जरूरी नहीं है कि आपकी जेब इसकी इजाजत देती हो। ऐसे में आप चाहे तो सिर्फ सोने-चांदी का सिक्का खरीद सकते है।
  • धनतेरस के दिन चांदी या फिर पीतल के बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। क्योंकि ये भगवान धन्वंतरी का मुख्य धातु मानी जाती है।
  • धनतेरस के दिन कलश खरीदना शुभ होता है क्योंकि भगवान धन्‍वंतरि समुद्र मंथन के दौरान हाथ में कलश लेकर जन्‍मे थे। इसलिए आप चाहे तो कलश खरीद सकते हैं।
  • आज के दिन दिवाली से संबंधी लक्ष्मी-गणेश जी की मूर्ति के अलावा गट्टा, बताशा, खील, दीपक आदि खरीदना अच्छा होता है।
  • धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदना काफी शुभ माना जाता है। इस चीज को लेकर मान्यता है कि धनतेरस के दिन इसे घर लाने से दरिद्रता दूर होती है क्योंकि लक्ष्मी हमेशा साफ घर में आती है। ऐसे में झाड़ू आपके घर की सफाई के लिए सबसे बेस्ट होती है।
  • मां लक्ष्मी को कौड़ियां काफी पसंद है। आप चाहें तो धनतेरस के दिन कौड़ियां खरीदकर ला सकते है।

Related Articles

Back to top button