रक्षाबंधन के दिन बन रहा है अद्भुत संयोग, जानिए राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

सावन के पावन माह में आने वाले भाई-बहन के त्योहार रक्षाबंधन का हिंदू धर्म में बहुत अधिक महत्व है। इस दिन बहनें भाई के हाथों में राखी बांधती है और भाई बहनों को रक्षा के वचन के साथ प्यारा सा तोहफा देते है। वहीं बहने भाई की लंबी उम्र की कामना करती हैं। इस बार रक्षा बंधन का त्योहार 3 अगस्त 2020 को मनाया जाएगा।

बन रहा है महासंयोग

इस साल रक्षाबंधन पर महासंयोग बन रहा है। राखी के खास मौके पर सर्वाथ सिद्ध योग बन रहा है। इस योग में सभी काम करना शुभ माना जाता है। इसके अलावा इस दिन आयुष्मान योग बन रहा है जो दीर्घायु बनाता है। ज्योतिषों के अनुसार ऐसा संयोग 29 साल बाद बन रहा है। इसके अलावा 3 अगस्त को आखिरी सोमवार के साथ सावन पूर्णिमा है। जिसके कारण इस दिन का महत्व और अधिक बढ़ जाता है।

रक्षा बंधन का शुभ मुहूर्त

3 अगस्त को रक्षाबंधन के खास अवसर पर बहने अपने भाईयों को सुबह 9 बजकर 27 मिनट से रात 9 बजकर 11 मिनॉ के बीत बांध सकती हैं। इस बार शुभ मुहूर्त पूरे 11 घंटे 43 मिनट का है।

अगर कोई बहन किसी भी कारणवश दिन के किसी भी समय राखी नहीं बांध पायीं है तो रात्रि में भी राखी बांधी जा सकती है। शाम 07 बजकर 10 मिनट 14 सेकंड से  लेकर रात 9 बजकर 17 मिनट 3 सेकंड तक का समय शुभ है। इस समय बहनें भाई की कलाई पर राखी बांध सकती है।

राहुकाल

राहुकाल सुबह 7: बजकर 30 मिनट से शुरू होकर 9 बजे तक रहेगा। यानि इस अवधि के दौरान आपको राखी नहीं बांधनी चाहिए। राहुकाल में किसी भी तरह का शुभ कार्य करना वर्जित माना गया है। लेकिन एक अहम जानकारी भी आपको दे दूं कि अगर आपने भाई को राखी राहुकाल शुरू होने से ठीक 1 मिनट पहले भी बांध दी है तो आप आगे की क्रिया को जारी रखें इससे किसी तरह का कोई बुरा प्रभाव नहीं पड़ेगा। लेकिन राहुकाल शुरू होने के बाद राखी ना बांधें।

Related Articles

Back to top button