जानिए कब है दिवाली, साथ ही जानें धनतेरस और भैयादूज की सही तिथि और शुभ मुहूर्त

हिंदू त्योहारों में से दिवाली का पर्व बहुत ही खास है। यह त्योहार पूरे 5 दिन का होता है। इस त्यौहार का संबंध भगवान राम के लंका विजय के बाद घर लौटने से जुड़ा है। जब रावण का वध करने के बाद भगवान राम अधोध्या लौटे थे तो अयोध्यावासियों ने दीप जलाकर उनका स्वागत किया था। दिवाली का संबंध लक्ष्मी और कुबेर पूजा से भी है। पंच महोत्सव रूपी इस पांच दिनों के त्योहार की शुरूआत धनतेरस के साथ होती है और अंत भैयादूज के साथ होता है। इसके बीच में नरक चतुर्थी, गोवर्धन पूजा जैसे पर्व आते है।  इन सब में सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण दिन दीपावली का दिन माना जाता है।

हिंदू पंचांग के अनुसार दिवाली हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मनाई जाती है। लेकिन इस साल मलमास होने के कारण दिवाली में एक माह का विलंब हुआ। इसके साथ ही इस साल अमावस्या दो दिन पड़ रही है। जिसके चलते लोगों के बीत असमंजस है कि आखिर किस दिन दिवाली का त्योहार मनाया जाएगा।

कब है दिवाली?

आपको बता दें कि इस साल 14 और 15 नवंबर को अमावस्या पड़ रही है। जहां 14 नवंबर को दिन में 2 बजकर 18 मिनट से शुरू होतर 15 नवंबर को 10 बजकर 37 मिनट तक रहेगी।

ब्रह्म पुराण के अनुसार कार्तिक मास की अमावस्या तिथि की मध्यरात्रि को मां लक्ष्मी पृथ्वी में आती हैं और अपने भक्तों को आर्शीवाद देती है। यानी जिस दिन  प्रदोष काल में मध्यरात्रि अमावस्या के साथ निशीथ काल है। उस दिन ही दिवाली का पर्व मनाया जाएगा। इसलिए 14 नवंबर को दिवाली मनाई जाएगी।

लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त

लक्ष्मी पूजा मुहूर्त- 14 नवंबर शाम 6 बजकर 1 मिनट से 8 बजकर 4 मिट तक

प्रदोष काल- शाम 5 बजकर 55 मिनट से 8 बजकर 25 मिनट तक।
वृषभ काल- शाम 6 बजकर 1 मिनट से 8 बजकर 4 मिनट तक।

नरक चतुर्दशी
नरक चतुर्दशी 14 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन अघ्यंग स्नान का मुहूर्त सुबह 5 बजकर 23 मिनट से सुबह 6 बजकर 43 मिनट तक रहेगा।

धनतेरस
धन्वन्तरि त्रयोदशी के नाम से जाने जाने वाले धनतेरस के त्योहार के 13 नवंबर को मनाया जाएगा। धनतरेस का शुभ मुहूर्त 6 बजकर 1 मिनट से शुरू होकर 8 बजकर 33 मिनट पर खत्म होगा।

छोटी दिवाली, गोवर्धन पूजा
दिवाली के चौथे दिन छोटी दिवाली के साथ गोवर्धन पूजा मनाया जाता है। इस दिन को भगवान कृष्ण इंद्रदेव पर विजय प्राप्त करते है। गोवर्धन पूजा का शुभ मुहर्त 15 नवंबर को शाम 3 बजकर 45 मिनट से शुरू होकर शाम 6 बजे तक होगा।

भाई दूज
दिवाली के पांचवे दिन भाई दूज का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन बहने अपने भाई को टीका लगाकर लंबी उम्र की कामना करती है। इस बार भाई दूज 16 नवंबर को मनाया जाएगा। इसका शुभ मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 31 मिनट से शुरू होकर 3 बजकर 45 मिनट तक रहेगा।

 

Related Articles

Back to top button