रक्षा संबंधों को मजबूत करने मालदीव पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

Maldives: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तीन दिन की यात्रा पर आज मालदीव पहुंचे। वे मालदीव की रक्षा मंत्री मारिया अहमद दीदी और विदेश मंत्री अब्दुल्ला शहिद के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। चीन के हिंद महासागर में बढ़ती गतिविधियों के मद्देनजर हिंद क्षेत्र में भारत की रणनीति के तहत राजनाथ सिंह की मालदीव यात्रा काफी अहम है। भारत और मालदीव के पीछे सबंध कभी खट्टे तो कभी मीठे रहे हैं। यानी जब जब भी मालदीव से भारत के संबंध असहज रहे, इसके पीछे कहीं न कहीं चीन की भूमिका और हिंद महासागर क्षेत्र में उसका बढ़ता प्रभुत्व है। हालांकि भारत के मालदीव के साथ पारंपरिक संबंध रहे हैं। ऐसे में राजनाथ सिंह की मालदीव यात्रा काफी अहम मानी जा रही है।

इस दौरान भारत की ओर से मालदीव को तेज गति का एक गश्ती पोत और एक छोटा जलपोत सौंपेंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मालदीव में जारी परियोजना के स्थलों का दौरा करेंगे और भारतीाय समुदाय से भी मिलेंगे।

भारत और मालदीव एक दूसरे को देते हैं प्राथमिकता

भारत और मालदीव समुद्री सुरक्षा, आतंकवाद, कट्टरवाद, पाइरेसी, तस्करी, संगठित अपराध और प्राकृतिक आपदा सहित साझा चुनौतियों के समाधान के लिए मिल कर काम कर रहे हैं। इस क्षेत्र के सभी देशों की सुरक्षा और विकास के लिए भारत के दृष्टिकोण ‘पड़ोसी पहले‘ और मालदीव की ‘भारत पहले‘ नीति से हिंद महासागर क्षेत्र में क्षमताओं का साझा विकास तय हो सकेगा।

मालदीव भारत के मुख्य भूमि से दक्षिण.पश्चिम तट के करीब हिन्द महासागर में स्थित द्वीप समूह से बना एक देश है। इस द्वीपसमूह में कुल 1192 द्वीप हैं जिनमें से दो सौ द्वीपों पर लोग बसे हुए हैं। मालदीव के साथ भारत के सदियों पुराने व्यापारिक और सांस्कृतिक संबंध रहे हैं। जब.जब इस द्वीपीय देश पर कोई संकट आया है तो भारत ने बिना कोई देर किए सबसे पहले मदद की है। मिसाल के तौर पर 1988 में जब मालदीव में तख्तापलट की कोशिश हुई तो इसे भारत ने नाकाम किया था।

News Source Link:

Related Articles

Back to top button