95वें ऑस्कर को होस्‍ट करेंगी दीपिका पादुकोण

Mumbai: 95वें ऑस्कर पुरस्कार के लिए प्रिजेंटर की लिस्ट सामने आ गई है जिसमें भारत की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार दीपिका पादुकोण का नाम भी शामिल है। दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर ये जानकारी फैंस के साथ साझा की है। दीपिका ने इंस्टाग्राम पर एक लिस्ट शेयर की है जिसमें ऑस्कर 2023 के प्रिजेंटर्स के नाम लिखे हैं। दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के इस पोस्ट उनके पति रणवीर सिंह सहित फैंस कमेंट कर एक्ट्रेस को बधाई दे रहे हैं। दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) अमेरिकी एक्ट्रेस एरियाना डेबोस के साथ ऑस्कर होस्ट करेंगी।

Oscars 95 के प्रेजेंटर्स की लिस्ट

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के द्वारा शेयर की गई लिस्ट में रिज अहमद, जेनिफर कॉनेली, एरियाना डीबोस, एमिली ब्लंट, ग्लेन क्लोज , सैमुअल एल जैक्सन, ड्वेन जॉनसन, माइकल बी जॉर्डन, ट्रॉय कोत्सुर, जोनाथन मेजर्स, मेलिसा मैक्कार्थी, जेनेल मोनाए, क्वेस्टलव, जो सलदाना और डोनी येन का नाम शामिल है।

News Source Link:

Related Articles

Back to top button