चुनावों के पहले CWC में फेरबदल कर कांग्रेस ने दिया संदेश

New Delhi: 2024 चुनाव से पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने CWC की नई टीम बनाई है। इस नई टीम में शशि थरूर और सचिन पायलट को भी कांग्रेस कार्य समिति में जगह दी गई है। कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस लिस्ट को साझा किया है।

इस लिस्ट में कुल 39 सदस्यों का नाम है। इस टीम में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बाद सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, अधीर रंजन चौधरी, ए.के. एंटनी, अंबिका सोनी, मीरा कुमार, दिग्विजय सिंह का भी नाम शामिल है।

बता दें कि कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को भी कांग्रेस वर्किंग कमेटी में शामिल किया गया है। सूत्रों की मानें तो प्रियंका गांधी को उथ्तर प्रदेश के प्रभारी पद की जिम्मेदारी से मुक्त भी किया जा सकता है। गौरतलब है कि बीते कुछ महीने पहले कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा था कि पार्टी के आधे पदाधिकारियों की उम्र 50 से कम होनी चाहिए। लेकिन केवल तीन युवा नेताओं सचिन पायलट, गौरव गोगोई और के पटेल को कमेटी में शामिल किया गया है।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/tarunrat/public_html/wp-includes/functions.php on line 5427

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/tarunrat/public_html/wp-includes/functions.php on line 5427