चंद्रयान-3 की सफल लॉन्चिंग पर चीनी मीडिया ने दी बधाई, ग्लोबल टाइम्स का ट्वीट- बधाई हो

चंद्रयान-3 की सफल लॉन्चिंग के बाद देश-दुनिया से इसरो को दोपहर से ही बधाइयां मिलने लगीं। दुनिया के प्रमुख देश भी इसरो के इस प्रयास पर लगातार नजर रखे हुए थे। जापान की ओर से भारत को चंद्रयान-3 के लॉन्च होने पर बधाई भेजी गयी है। जापान की अंतरिक्ष एजेंसी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से किए गए ट्वीट में लिखा है, ‘भारत को चंद्रयान के सफलतापूर्वक लॉन्च पर बधाई’। इसी तरह ब्रिटेन ने भी चंद्रयान-3 के लॉन्च पर बधाई दी है। ब्रिटेन की अंतरिक्ष एजेंसी यूके स्पेस एजेंसी ने भारत को बधाई देते हुए ट्विटर पर लिखा, ‘मंजिल: चांद… चंद्रयान के सफलतापूर्वक लॉन्च के लिए इसरो को बधाई।

चंद्रयान के सफलतापूर्वक लॉन्च होने पर चीन से भी बधाई आई है। भारत की सफलताओं पर हमेशा तंज कसने वाले चीनी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने अपने एक ट्वीट में चंद्रयान-3 के सफलतापूर्वक लॉन्च के लिए भारत को बधाई दी है। ग्लोबल टाइम्स ने ट्वीट किया है, ‘बधाई हो! भारत ने शुक्रवार को अपने चंद्र मिशन चंद्रयान-3 को ऑर्बिट में सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया है। उम्मीद है कि अंतरिक्ष यान अगस्त में चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग कर लेगा। अगर भारत इस कोशिश में सफल हो जाता है तो वह चंद्रमा पर कंट्रोल्ड लैंडिंग करने वाला विश्व का चौथा देश बन जाएगा।

Related Articles

Back to top button