चीन ने ताइवान की ओर दर्जनों युद्धक विमान भेजे

चीन ने रविवार को भी लगातार दूसरे दिन सैन्य अभ्यास के लिए ताइवान की ओर दर्जनों युद्धक विमान भेजे। ताईवान की राष्ट्रपति त्साई इंग-वेन के अमेरिका दौरे के दौरान यूएस हाउस के स्पीकर केविन मैक्कार्थी से मुलाकात के प्रतिशोध में ये अभ्यास शुरू किया गया है। द गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक, ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि वह चीन के मिसाइल बलों की गतिविधियों पर नजर रख रहा है। अमेरिका ने भी कहा कि वह भी अलर्ट पर है।

ताइवान के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ने रविवार सुबह ताइवान के वायु रक्षा पहचान क्षेत्र में लड़ाकू जेट, टोही विमान और ईंधन भरने वाल सहित 58 युद्धक विमान भेजे। 31 विमानों ने मध्य रेखा को पार किया जो ताइवान और चीन के बीच ताइवान जलडमरूमध्य में वास्तविक सीमा है।

पीएलए ने शनिवार सुबह तीन दिवसीय युद्धाभ्यास तत्काल शुरू करने की घोषणा की थी। उसी दिन शाम 7 बजे तक इसने 71 युद्धक विमान और आठ जहाजों को ताइवान के वायु रक्षा पहचान क्षेत्र में भेजा, जिसमें से लगभग 60 मध्य रेखा को पार कर गए थे।

ताइवान के मंत्रालय ने कहा कि गतिविधि ने हिंद-प्रशांत शांति और स्थिरता का गंभीर उल्लंघन किया है, और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा और अर्थव्यवस्थाओं पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ा है। इसने अन्य देशों से चीन के कार्यों के खिलाफ बोलने का आग्रह किया।

News Source Link:

Related Articles

Back to top button