चंद्रबाबू नायडू को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा, इस मामले में हुई थी गिरफ्तारी

New Delhi: तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेता और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू (Andhra Pradesh Former CM Chandrababu Naidu) को गिरफ्तार किए जाने के बाद विजयवाड़ा में स्थित भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की अदालत में पेश किया गया, जिसके बाद कोर्ट ने पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू (Chandrababu Naidu) को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

बता दें कि आंध्र प्रदेश पुलिस ने पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को एक दिन पहले कथित कौशल विकास घोटाले के मामले में गिरफ्तार किया था। आंध्र प्रदेश पुलिस ने कथित कौशल विकास निगम घोटाले में चंद्रबाबू नायडू को मुख्य साजिशकर्ता बताया था। आरोप है कि इस कथित घोटाले से राज्य सरकार को 300 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

तेलुगु देशम पार्टी के अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू को भ्रष्टाचार के कथित मामले में गिरफ्तार में शनिवार को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद रविवार सुबह उन्हें भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की एक अदालत में पेश किया गया। सुप्रीम कोर्ट के वकील सिद्धार्थ लूथरा ने कोर्ट के समक्ष उनका पक्ष रखा। हालांकि, चंद्रबाबू नायडू को कोई राहत नहीं मिली और कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

बता दें कि चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं का हंगामा देखने को मिला था। इस दौरान आंध्र प्रदेश की सीमा पर तमिलनाडु राज्य परिवहन निगम की बसों को रोक दिया गया था। इस कारण तिरुपति जाने वाले यात्री और तीर्थ यात्रियों को करीब तीन घंटे तक परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, बाद में अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने सेवाओं को फिर से बहाल कराया।

News Source Link:

Related Articles

Back to top button