मशहूर बिजनेसमैन पालोनजी मिस्त्री का निधन, 93 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

कंस्ट्रक्शन सेक्टर के प्रमुख बिजनेसमैन और शापोरजी पालोनजी ग्रुप (Shapoorji Pallonji Group) के चेयरमैन रहे पालोनजी मिस्त्री का निधन हो गया है। वह 93 साल के थे और सोमवार रात उन्होंने मुंबई में आखिरी सांस ली। गौरतलब है कि शापोरजी पालोनजी ग्रुप को कंस्ट्रक्शन सेक्टर का महारथी माना जाता है। बिजनेस की दुनिया में पालोनजी मिस्त्री को काफी सम्मान दिया जाता था। वह सार्वजनिक मंचों पर नहीं आते थे और उन्हें दुनिया के सबसे गुमनाम अरबपतियों में से एक माना जाता रहा है।

पालोनजी के निधन पर पीएम मोदी ने दुख जताया है। उन्होंने कहा, ‘पालोनजी मिस्त्री के निधन से दुखी हूं। उन्होंने वाणिज्य और उद्योग की दुनिया में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके परिवार, दोस्तों और अनगिनत शुभचिंतकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। उनकी आत्मा को शांति मिले।’

Related Articles

Back to top button