भारत दुनिया की 5 वीं बड़ी अर्थव्यवस्था के स्थान से लुढकर 7 वें स्थान पर पहुंचा

नई दिल्ली। भारतीय अर्थव्यवस्था(Indian economy ) के साल 2018 में सुस्त रहने के कारण दुनिया की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था के स्थान से लुढकर सातवें स्थान पर पहुंच गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, विश्व बैंक के आंकड़ों ने साल 2018 में ब्रिटेन और फ्रांस की अर्थव्यवस्था में भारत के मुकाबले ज्यादा ग्रोथ रिकॉर्ड दर्ज की है। इस वजह से इन दोनों ने एक-एक पायदान पर छलांग लगाया हे। ब्रिटेन 5 पांचवें स्थान पर पहुंच गया है जबकि छठे स्थान पर फ्रांस स्थान बना लिया है। इस वजह से भारत पांचवें स्थान से खिसक कर सातवें स्थान पर आ गया है। टॉप पर अमेरिका बना हुआ है।

आंकड़ों को देखें तो भारत की अर्थव्यवस्था साल 2018 में महज 3.01 फीसदी बढ़ी, जबकि इसमें साल 2017 में 15.23 फीसदी का इजाफा देखा गया था।

Related Articles

Back to top button