Home » आनंद महिंद्रा अगले साल अप्रेल से नहीं रहेंगे महिंद्रा के प्रमुख, होंगे नॉन-एक्जीक्यूटिव चेयरमैन

आनंद महिंद्रा अगले साल अप्रेल से नहीं रहेंगे महिंद्रा के प्रमुख, होंगे नॉन-एक्जीक्यूटिव चेयरमैन

नई दिल्ली। महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra and Mahindra) ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा अगले साल अप्रैल से कंपनी का शीर्ष पद छोड़ देना का एलान कर दिया है। इसके बाद वे नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन बन जाएंगे। शक्रवार को कंपनी द्वारा किए गए ऐलान के मुताबिक 1 अप्रैल 2020 से आनंद महिंद्रा कंपनी के चेयरमैन नहीं रहेंगे। कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंजों को दी गई जानकारी में बताया है कि इसके बाद कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर पवन गोयनका नवंबर 2020 तक के अपने कार्यकाल तक इस पद का अतिरिक्त कार्यभार संभालेंगे।

कंपनी के एमडी पवन कुमार गोयनका का पद 1 अप्रैल से एमडी-सीईओ होगा। उनका कार्यकाल 11 नवंबर 2020 तक है। इसके बाद 12 नवंबर से 1 अप्रैल 2021 तक के लिए फिर से नियुक्ति होगी। कंपनी ने बताया कि अगले 15 महीने में कई अधिकारी रिटायर होंगे।

ई-पत्रिका

मनोरंजन

धर्म