शेयर बाजार में हाहाकार मचा, सेंसेक्स में 675 अंकों की गिरावट

मुंबई। देश का शेयर बाजार (stock market) गुरुवार को हाहाकार मंच गया। क्योंकि शेयर बाजार में 675 अंक की गिरावट दर्ज की गई है। दोपहर 3 बजे सेंसेक्स करीब 675 अंक नीचे कारोबार रहा । 2:58 पर सेंसेक्स 673 अंक नीचे 36,807.65 अंकों पर कारोबार करता देखा गया। वहीं एनएसई का निफ्टी 166 अंक गिरकर 10,921 पर देखा गया। फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर में कटौती का असर भारतीय शेयर बाजार पर लगातार असर डाल रहा है। करीब एक दशक बाद ब्याज दर में 0.25 फीसदी की कटौती का ऐलान कर दिया। इसे ही बाजार के गोता लगाने की प्रमुख वजह माना जा रहा है।
आज शेयर बाजार दोपहर के बाद हाहाकार मच गया है। आज सुबह से शुरुआती कारोबार में ही प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स गुरुवार सुबह 9.48 बजे 240.98 अंक फिसलकर 37,240.14 पर कारोबार करते देखा गया। निफ्टी भी लगभग इसी समय 37.40 अंकों की कमजोरी के साथ 11,048.00 पर कारोबार करते देखा गया।

Related Articles

Back to top button