Budget 2022 : इस साल आम लोगों को मिलेगा 5जी और डिजिटल रुपी

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट पेश कर दिया है। बजट में वित्त मंत्री ने आयकर से जुड़े प्रावधानों की घोषणा की है। सरकार ने टैक्स पेयर्स के लिए टैक्स से जुड़ी कोई रियायत नहीं दी है। बजट में वित्त मंत्री का पूरा फोकस डिजिटल इंडिया पर रहा। वित्त मंत्री ने बताया कि इस साल देश में 5जी लॉन्च हो जाएगा। इसके साथ ही रिजर्व बैंक डिजिटल करेंसी लॉन्च करगी। इसके अलावा शिक्षा क्षेत्र (Education Sector) में स्किल डिवेलपमेंट के लिए ‘डिजिटल देश ई-पोर्टल’ लॉन्‍च किया जाएगा। वित्‍त मंत्री ने ‘पीएम ई विद्या के ‘वन क्लास, वन टीवी चैनल’ की भी घोषणा की। आइए जानते हैं कि बजट में आम लोगों से जुड़ी कौन सी बड़ी घोषणाएं की गईं। जानिए बजट 2022 की प्रमुख घोषणााएं—

  1. किसान, महिला, यूथ पर बजट का फोकस
  2. 60 लाख लोगों को नौकरी दी जाएगी
  3. अर्थव्यवस्था में तेजी लाई जाएगी
  4. गरीबी मिटाने के प्रयास किए जाएंगे
  5. 7 इंजन पर देश की अर्थव्यवस्था दौड़ेगी
  6. 3 साल में 400 नई वंदे भारत ट्रेन
  7. 25 हज़ार किलोमीटर नेशनल हाईवे बनाया जाएगा
  8. किसानों के MSP के लिए 2.7 लाख करोड़
  9. ऑर्गेनिक खेती पर जोर,गंगा किनारे के किसानों को मदद
  10. NPA से निपटने के लिए बैड बैंक का काम शुरू
  11. पीएम आवास योजना के तहत 80 लाख घर बनाए जाएंगे
  12. क्रिप्टो करेंसी की आमदनी पर 30% टैक्स
  13. भारत की अपनी डिजिटल करेंसी आएगी
  14. E-passports 2022-23 से ही जारी किए जाएंगे
  15. बैटरी अदला-बदली नीति लाई जाएगी
  16. 2022 में 5-G सर्विस शुरू करेंगे
  17. हर गांव तक इंटरनेट पहुंचाने का लक्ष्य
  18. राज्यों को 50 साल के लिए बिना ब्याज का कर्ज मिलेगा
  19. ITR में गड़बड़ी हुई तो दो साल तक सुधार सकते हैं
  20. छापेमारी के दौरान मिला पैसा पूरी तरह जब्त

Related Articles

Back to top button