BJD नेता नवीन पटनायक ने उडीसा में पांचवीं बार मुख्यमंत्री की शपथ ली

भुवनेश्वर। बीजू जनता दल के नेता नवीन पटनायक ने आज ओडिशा के मुख्यमंत्री के रूप में पांचवीं बार शपथ ली। ओडिशा में इस बार लोकसभा चुनाव के साथ-साथ विधानसभा के भी चुनाव हुए थे। इसमें नवीन पटनायक की बीजेडी ने एकतरफा जीत हासिल की है। नवीन पटनायक की कैबिनेट में कुल 11 कैबिनेट मंत्री, 9 राज्य मंत्री शामिल हैं। इस बार उनके मंत्रिमंडल में 10 नए चेहरे शामिल हुए हैं और नवीन पटनायक को मिलाकर ओडिशा के मंत्रिमंडल में कुल 21 मंत्री शामिल हुए हैं।
पटनायक एक बड़े समारोह में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, वे 5 मार्च 2000 से ही ओडिशा के मुख्यमंत्री बने हुए हैं।

Related Articles

Back to top button