पुतिन से मुलाकात के बाद बेलारूस के राष्ट्रपति अस्पताल में भर्ती, जहर देने का शक

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलने के बाद बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।बेलारूस के विपक्षी नेता वालेरी त्सेल्पको ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया, “प्रारंभिक जानकारी के अनुसार लुकाशेंको को पुतिन के साथ बंद कमरे में मुलाकात के बाद तत्काल मास्को के सेंट्रल क्लीनिक अस्पताल ले जाया गया। इस समय उनका इलाज चल रहा है। इलाज के लिए कई विशेषज्ञ मौजूद हैं। उनका खून बदला जा रहा है।”

वालेरी ने लगाया रूस पर जहर देने का आरोप

वालेरी ने कहा, “लुकाशेंको की स्थिति ऐसी नहीं कि उन्हें कहीं और ट्रांसफर किया जा सके… लुकाशेंको को अस्पताल में भर्ती करने के बाद उनके इलाज का नाटक किया जा रहा है, ताकि क्रेमलिन पर किसी तरह जहर देने का आरोप न लगे।”बता दें, 68 वर्षीय लुकाशेंको रूस के यूक्रेन पर आक्रमण के दौरान पुतिन के सबसे करीबी सहयोगियों में से एक रहे हैं। उन्होंने आक्रमण के लिए रूस को अपनी जमीन का इस्तेमाल करने दिया था।

News Source Link:

Related Articles

Back to top button