Home » नवरात्रि के दौरान ट्रेडिशनल लुक में जाएं गरबा पंडाल में

नवरात्रि के दौरान ट्रेडिशनल लुक में जाएं गरबा पंडाल में

नवरात्र शुरू हो गया है चारों तरफ उत्सव का माहौल है। ऐसे में आप गरबा में जा रही हैं तो अपने लुक पर जरूर ध्यान दें। पार्टी में आप खास बनी रहें इसके लिए हम कुछ फैशन ट्रेंड्स बता रहे हैं जिन्हें अपना कर आप खूबसूरत और स्टाइलिश दिख सकती हैं।

नौ दिन में पहने नौ रंग 
नवरात्रि का पहला दिन बहुत शुभ होता है उस दिन हम देवी को नारंगी रंग के कपड़े पहनाते हैं। तो आप नारंगी लहंगा-चोली पहनकर खूब सजें। दूसरा दिन मां ब्रह्मचारिणी का होता है इसलिए आप सफेद वस्त्र धारण कर सुंदर और सुशील बनें। तीसरे दिन लाल रंग के कपड़े पहन बोल्ड एंड ब्यूटीफुल दिखें। चौथे दिन नीले रंग का वस्त्र धारण करें। नीले रंग आपके स्वास्थ्य और समृद्धि के लिए अच्छा होता है। पांचवें दिन पीला रेशमी लहंगा ट्राई करें। छठे दिन हरे रंग का लहंगा पहन देवी को खुश करें। सातवें दिन भूरे रंग का वस्त्र धारण करें। आठवां दिन महागौरी का है। इस दिन आप पर्पल रंग पहन सकती हैं। बैंगनी रंग धारण कर प स्टाइलिश लगेंगी। आखिरी दिन आप मयूर या हरे रंग की साड़ी या लहंगा-चोली पहन सकती हैं।
मिरर वर्क का है फैशन 
इस नवरात्र में कांच वर्क या मिरर वर्क का चलन जोरों पर है। इसलिए आप कांच वर्क के लहंगे, साड़ी या शूट पहन सकती हैं।
राजस्थानी तथा चिकन वर्क भी है चलन में
इस नवरात्र में भारी लहंगे को छोड़ कर राजस्थानी और चिकन वर्क के लहंगे ट्राई करें इससे आप स्टाइलिश दिखेंगी। साथ ही आप राजस्थानी रायली लुक भी अपना सकती हैं। इसमें आप हैवी ज्वैलरी, करथनी और माथे पर रखड़ी पहनें।
इस नवरात्र में पहने ट्रेडिशनल ड्रेस 
आप नवरात्र के दौरान गरबा में जा रही हैं तो ट्रेडिशनल कपड़े पहन सकती हैं क्योंकि परम्परागत कपड़े हमेशा फैशन में रहते हैं, वे कभी आउट डेटेड नहीं होते हैं।
डबल घेर लहंगा भी लगेगा खास
आप डबल घेर का लहंगा पहन कर डांडिया नाइट में जा सकती हैं। डबल घेर का लहंगा आजकल सभी लड़कियों और महिलाओं की पहली पसंद बना हुआ है। डबल घेर का लहंगा पसंद करने के पीछे सबसे बड़ा कारण हैं घूमने पर रंगीन घेर बनना।
मल्टी लेअर लहंगे पहन बने पार्टी की शान 
आजकल मल्टी लेअर लहंगे का चलन जोरों पर हैं। लड़िकयों की पहली पसंद मल्टी लेअर लहंगा गरबा पंडाल की शान माना जाता है। लहंगे के घेरे में सफेद और लाल रंग के साथ बांधनी दुपट्टा ग्लैमरस लुक देता है। साथ ही आजकल रामलीला पैटर्न भी युवा लड़कियों की पहली पसंद बना हुआ है।
गरबा के दौरान शार्टस भी आजमा सकती हैं
गरबा पंडाल में जाते समय आप शार्टस भी पहन सकती हैं। इसके लिए खूबसूरत वन पीस और बैकलेस चोली के साथ लहंगे आपके लुक को स्टाइलिश बनाएगा।
डार्क कलर्स का भी करें इस्तेमाल 
आजकल चटख रंग चलन में हैं। आप रानी, रेड, ब्हाइट, नीला और हरा रंग पहन कर गरबे में जा सकती हैं। साथ ही आप अगर एक रंग का लहंगा नहीं पहनना चाहती तो मल्टी कलर का लहंगा भी ट्राई कर सकती हैं। इसके अलावा आप बांधनी प्रिंट भी पहन सकती हैं। बांधनी हमेशा फैशन में बना रहता है और रंग में उपलब्ध होता है।

 

ई-पत्रिका

मनोरंजन

धर्म