इंडिया-भारत विवाद के बीच अक्षय कुमार ने बदला अपनी फिल्म का नाम

Mumbai: पूरे देश में इस समय इंडिया बनाम भारत की चर्चा हो रही है। आमजन से लेकर सेलेब्रिटिज, क्रिकेटर्स. राजनीतिज्ञ, इस मामले पर अपनी राय रख रहे हैं। माना जा रहा है सरकार जल्द ही संसद के विशेष सत्र में इंडिया का नाम बदल कर परमानेंट भारत करने वाली है।

इंडिया का नाम बदलकर भारत करने को लेकर चल रही बहस के बीच, बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने अपनी आगामी फिल्म का नाम बदलकर ‘मिशन रानीगंज: द ग्रेट भारत रेस्क्यू’ कर दिया है। पहले यह ‘मिशन रानिगन: द ग्रेट इंडियन रेस्क्यू’ था। निर्माताओं ने आगामी फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर के साथ बदलाव का खुलासा किया। यह फिल्म 6 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

‘प्रेसीडेंट ऑफ भारत’ के नाम से जी20 के रात्रिभोज के लिए निमंत्रण पत्र को लेकर उठे विवाद के बीच बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ने मंगलवार को कहा था, ‘‘भारत माता की जय।’’ केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की तरफ से प्रेषित जी20 रात्रिभोज निमंत्रण पत्र को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर साझा किया, जिसमें मुर्मू को ‘प्रेसिडेंट ऑफ भारत’ के रूप में संदर्भित किया गया है। इस कदम से विपक्ष के उस आरोप को बल मिला है कि सरकार देश का नाम केवल ‘भारत’ करने और ‘इंडिया’ नाम हटाने की योजना बना रही है।

Related Articles

Back to top button