गुजरात में कांग्रेस के साथ मिलकर लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, आप ने किया एलान

Gujrat: आम आदमी पार्टी ने बड़ा एलान किया है। आम आदमी पार्टी गुजरात इकाई के अध्यक्ष इसुदान गढ़वी ने आज कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी संयुक्त रूप से सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ आगामी लोकसभा चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा है कि गुजरात में कांग्रेस के साथ मिलकर हमारी पार्टी लोकसभा का चुनाव लड़ने जा रही है जो पार्टी का बड़ा फैसला है। गढ़वी ने कहा कि,आम आदमी पार्टी और कांग्रेस यानी इन्डिया का गठबंधन गुजरात में भी लागू हे। गुजरात में भी हम सीटों की जांच कर रहे हे। इन्डिया से भाजपा डर गयी हे।

गढ़वी ने कहा कि गुजरात में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। गढ़वी ने कहा कि बीजेपी भ्रष्टाचार को बढ़ावा देती है। भ्रष्टाचार करने वाले नेताओं को बचाती है। गढ़वी ने एक के बाद एक हमला बोलते हुए कहा कि पार्टी में इस्तीफा होना आंतरिक मामला है, लेकिन बीजेपी नेताओं के ऊपर जो आरोप लग रहे हैं। उनकी जांच होनी चाहिए।

Related Articles

Back to top button