AAP Candidate List 2025: आम आदमी पार्टी ने दिल्‍ली विधानसभा 2025 के लिए दूसरी लिस्ट जारी की, अवध ओझा को पटपड़गंज से टिकट

AAP Candidate List 2025: आम आदमी पार्टी ने दिल्‍ली विधानसभा 2025 के लिए दूसरी लिस्ट जारी की, अवध ओझा को पटपड़गंज से टिकट

AAP Candidate List 2025: अगले साल दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने आज अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी। इस लिस्ट में 20 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है। मनीष सिसोदिया की सीट काे बदल दिया गया है।

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया अब तक पटपड़गंज विधानसभा सीट से चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन इस बार उनकी सीट बदल दी गई है और पार्टी ने उन्हें जंगपुरा सीट से मैदान में उतारा है। वहीं हाल ही में AAP में शामिल हुए अवध ओझा को पटपड़गंज से टिकट दिया गया है।

AAP Candidate List 2025: दूसरी लिस्ट में 20 उम्मीदवारों के नाम

इसके अलावा AAP ने नरेला से दिनेश भारद्वाज, तिमारपुर से सुरेंद्र पाल सिंह बिट्टू, आदर्श नगर से मुकेश गोयल, मुंडका से जसबीर कारला, मंगोलपुरी से राकेश जाटव धर्मरक्षक, रोहिणी प्रदीप मित्तल, चांदनी चौक से पुनरदीप सिंह साहनी (सेबी), पटेल नगर से प्रवेश रतन, मादीपुर से राखी बिडला, जनकपुरी से प्रवीण कुमार,बिजवासन से सुरेंद्र भारद्वाज, पालम से जोगिंदर सोलंकी, जंगपुरा से मनीष सिसोदिया को टिकट दिया गया है।

Devendra Fadnavis: देवेंद्र फडणवीस कल लेगें महाराष्‍ट्र के सीएम पद की शपथ, शिंदे ओर अजीत पवार की भी सहमति

AAP Candidate List 2025: पहली लिस्‍ट में 11 उम्‍मीदवारों के नाम

नवंबर में आप ने पहली सूची जारी की थी, जिसमें 11 प्रत्याशियों को मौका दिया था। इनमें से छह ऐसे नेता हैं, जो कांग्रेस या फिर बीजेपी को छोड़कर केजरीवाल की पार्टी में शामिल हुए हैं। जबकि तीन निवर्तमान विधायकों को टिकट दिया गया जबकि तीन ऐसे प्रत्याशी हैं जो पिछला चुनाव हार गए थे।

1.  छतरपुर से ब्रह्म सिंह तंवर को मिला मौका
2.  किराड़ी से अनिल झा बनाए गए प्रत्याशी
3.  विश्वास नगर से दीपक सिंघला को मिला टिकट
4.  रोहतास नगर से सरिता सिंह को दिया गया टिकट
5.  लक्ष्मी नगर से बीबी त्यागी हैं आप प्रत्याशी
6.  बदरपुर से राम सिंह पर जताया गया है भरोसा
7.  सीलमपुर से जुबैर चौधरी को मिला टिकट
8.  सीमापुरी से वीर सिंह धींगान को मिला मौका
9.  घोंडा से गौरव शर्मा को आप ने दिया टिकट
10. करावल नगर से मनोज त्यागी बनाए गए उम्मीदवार
11. मटियाला से सोमेश शौकीन पर जताया भरोसा

 

Related Articles

Back to top button