मशहूर कथक नर्तक बिरजू महाराज का 83 साल की उम्र में निधन

कथक सम्राट के नाम से विख्यात पंडित बिरजू महाराज का निधन हो गया है। 83 साल के बिरजू महाराज का निधन हार्ट अटैक से हुआ। बिरजू महाराज को कथक में उनके विशेष योगदान के लिए 1983 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। बिरजू महाराज संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार और कालिदास सम्मान भी मिला था।

बिरजू महाराज ने मंच के साथ साथ फिल्मों में भी अपने हुनर के लिए वाहवाही बटोरी। बिरजू महाराज का जन्म 4 फरवरी 1938 को लखनऊ में हुआ। उन्होंने लखनऊ घराने से ही अपनी शिक्षा दीक्षा ली, बिरजू महाराज का असली नाम पंडित बृजमोहन मिश्र था। बिरजू महाराज के निधन से कला जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

Related Articles

Back to top button