शुरुआती रुझानों में भाजपा को मिला बहुमत, एनडीए 334 पर आगे k

नई दिल्ली।लोकसभा की 542 और चार राज्यों -आंध्रप्रदेश, ओडिशा, सिक्किम तथा अरुणाचल प्रदेश- की विधानसभाओं के चुनाव के लिए मतगणना गुरुवार को शुरू हो गई है। 542 सीटों के लिए 8,000 से अधिक उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। 542 लोकसभा सीटों में से NDA 334 सीटों पर ,UPA 100 सीटों पर , अन्य पर103 आगे है। भाजपा को 283 , कांग्रेस 51 सीटों पर आगे चल रही है। शुरुआती रुझानों में एनडीए को बहुमत मिला।

देशभर में मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। इस बार प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में किसी भी पांच मतदान केन्द्रों के ईवीएम के वोटों को वीवीपैट पर्चियों से मिलान किया जाएगा। इस कारण चुनाव परिणामों की घोषणा में देरी हो सकती है। परिणाम देर शाम तक मिलने की संभावना है।उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर कई दिग्गजों की किस्मत का फैसला होगा, जिनमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) अध्यक्ष सोनिया गांधी, समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव, केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के साथ ही कई वर्तमान और पूर्व केंद्रीय मंत्री शामिल हैं।
मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों के लिए मतों की गिनती 51 जिला मुख्यालयों के 292 हॉलों में 3,000 से अधिक टेबलों पर होगी। मतगणना केंद्रों पर लगभग 1,800 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, लेकिन यहां इंटरनेट और वाई-फाई सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी।

राजस्थान में 33 महिलाओं सहित कुल 249 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होना है। इनमें केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन राठौर, अर्जुनराम मेघवाल, गजेंद्र सिंह शेखावत, पी.पी. चौधरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री नमोनारायण मीणा, जितेन्द्र सिंह, सुभाष महरिया, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के अध्यक्ष हनुमान बेनीवाल शामिल हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के बेटे दुष्यंत सिंह तथा एथलीट कृष्णा पूनिया की किस्मत का भी खुलासा होगा।

पश्चिम बंगाल में 42 लोकसभा सीटों के साथ ही दार्जिलिंग, नोऊडा, कांदी, इस्लामपुर, हबीबपुर और भाटपाड़ा विधानसभा सीटों के उपचुनाव की मतगणना भी की जाएगी।

Related Articles

Back to top button