हैती के राष्ट्रपति जोवेनेल मोइस की हत्या, पत्नी अस्पताल में भर्ती
पोर्ट ऑ प्रिंस: हैती के राष्ट्रपति जोवेनेल मोइस की उनके आवास पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं, उनकी इस घटना में बुरी तरह घायल हो गई हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि बीते कुछ समय से इस करीबियन देश में राजनीतिक अस्थिरता का दौर चल रहा है, ऐसे में राष्ट्रपति की हत्या से हालात और भी ज्यादा खराब होने की संभावना है।
देश के अंतरिम प्रधानमंत्री ने बुधवार को एक बयान में इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि हैती के राष्ट्रपति जोवेनेल मोइसे के निजी आवास में कुछ अज्ञात लोगों के समूह ने हमला कर उनकी हत्या कर दी। अंतरिम प्रधानमंत्री क्लॉड जोसेफ ने बताया कि मोइसे की पत्नी, प्रथम महिला मार्टिनी मोइसे अस्पताल में भर्ती हैं। जोसेफ ने इस ‘घृणित, अमानवीय एवं नृशंस हरकत की निंदा की और कहा कि हैती की नेशनल पुलिस एवं अन्य अधिकारियों ने कैरेबियाई देश में स्थिति पर नियंत्रण बनाया हुआ है।मंगलवार देर रात यह हत्या देश में गहराते राजनीतिक एवं आर्थिक स्थिरता के संकट तथा गिरोह हिंसा बढ़ जाने के बीच हुई।