हिमाचल चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, विधायक पवन काजल और लखविंदर सिंह राणा भाजपा में हुए शामिल

शिमला। हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से ग्रैंड ओल्ड पार्टी ‘कांग्रेस’ को बड़ा झटका लगा है। आपको बता दें कि कांग्रेस विधायक पवन काजल और लखविंदर सिंह राणा ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर समेत कई भाजपा नेता मौजूद रहे।मुख्यमंत्री ने कहा कि कांगड़ा से 2 बार के विधायक कांग्रेस नेता और कार्यकारी अध्यक्ष पवन काजल हमारे साथ शामिल हो गए हैं; हम उसका स्वागत करते हैं। नालागढ़ से 2 बार के विधायक और कांग्रेस उपाध्यक्ष लखविंदर सिंह राणा भी हमारे साथ हैं। इससे पार्टी को निश्चित तौर पर फायदा होगा।विधानसभा चुनाव से पहले पवन काजल और लखविंदर सिंह राणा का भाजपा में शामिल होना कांग्रेस के लिए बहुत बड़ा झटका माना जा रहा है। हालांकि कांग्रेस आलाकमान को इसकी भनक पहले ही लग गई थी। जिसके बाद उन्होंने पवन काजल को कार्यकारी अध्यक्ष पद से हटा दिया था और उनके स्थान पर पूर्व सांसद चंद्र कुमार को जिम्मेदारी सौंपी थी।कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी की ओर से पार्टी संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इस संबंध में मंगलवार की देर रात को आदेश जारी किया। जिसके माध्यम से पूर्व सांसद चंद्र कुमार को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

Related Articles

Back to top button