हर घर तिरंगा अभियान: अब तक 20 करोड़ से अधिक तिरंगे बांटे गए

नयी दिल्ली। संस्कृति मंत्रालय के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि देश में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की घोषणा के बाद से लोगों को 20 करोड़ से अधिक तिरंगे उपलब्ध कराये गये हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 जुलाई को देशवासियों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज लगाने की अपील की थी। संस्कृति मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि अभियान की घोषणा के बाद से देशवासियों को 20 करोड़ से अधिक तिरंगे उपलब्ध कराये गये हैं।

Related Articles

Back to top button