सोनिया गांधी को मिली अस्पताल से छुट्टी

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को आज सोमवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। वे 2 जून को कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई थीं। कोविड से संक्रमित होने के बाद वे कई तरह की परेशानियों से जूझ रही थीं। इसे लेकर उन्हें 12 जून को सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से आज उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है।

कांग्रेस के मीडिया विभाग प्रमुख जयराम रमेश ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को आज शाम अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और उन्हें घर पर आराम करने की सलाह दी गई है।

सोनिया गांधी का इलाज उनके श्वसन नली में पाए गए फंगल संक्रमण और कोरोना वायरस के बाद के लक्षणों के लिए किया जा रहा था। कांग्रेस के मीडिया विभाग प्रमुख जयराम रमेश ने शुक्रवार को बताया था कि अस्पताल में भर्ती होने पर पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के निचले श्वसन पथ में एक फंगल संक्रमण का पता चला था। उन्होंने बताया था कि वर्तमान में इसका इलाज अन्य पोस्ट कोविड लक्षणों के साथ किया जा रहा है।

23 जून को ईडी के सामने हो सकती हैं पेश

 

Related Articles

Back to top button