सोनिया गांधी के आवास पर CWC की बैठक, महाराष्ट्र के राजनीतिक हालात पर हो सकती है चर्चा

नई दिल्ली/मुंबई: महाराष्ट्र में राजनीतिक घटनाक्रम तेजी से बदल रहा है। मौजूदा राजनीतिक संकट के बीच अभी तक सूबे की अगली सरकार के गठन की तस्वीर साफ नहीं हो पाई है। इस बीच माना जा रहा है कि कांग्रस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर होने वाली पार्टी की केंद्रीय कार्यसमिति की अहम बैठक में महाराष्ट्र के राजनीतिक हालात पर चर्चा हो सकती है, और पार्टी के अगले कदम का ऐलान भी हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बैठक से पहले महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष बालासाहब थोरात ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और अहमद पटेल से फोन पर बात कर उन्हें वर्तमान राजनीतिक हालात की जानकारी दी।

आज तय होगा महाराष्ट्र का राजनीतिक भविष्य

शिवसेना के साथ सरकार बनाने के पक्ष में चव्हाण
इससे पहले कांग्रेस ने रविवार को कहा था कि वह राज्य में राष्ट्रपति शासन नहीं चाहती है। बीजेपी के राज्य में सरकार बनाने से इनकार के बाद कांग्रेस ने यह प्रतिक्रिया दी। कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने कहा कि पार्टी के नव-निर्वाचित विधायक राज्य में राजनीतिक रूख को लेकर आला-कमान से सलाह लेंगे। उन्होंने कहा, ‘हम जयपुर में हैं। हम मुद्दे पर यहां चर्चा करेंगे और भविष्य के राजनीतिक रूख पर सलाह लेंगे। पार्टी राज्य में राष्ट्रपति शासन नहीं चाहती है।’ चव्हाण ने कहा कि वह महाराष्ट्र में सरकार बनाने के पक्ष में हैं।

Related Articles

Back to top button