सियाचिन में 19 हजार फीट की ऊंचाई पर हिमस्खलन, 4 जवान शहीद, 2 पोर्टरों की भी मौत

श्रीनगर। सियाचिन में हुए हिमस्खलन के बाद बर्फ में दबने से भारतीय सेना के 4 जवान शहीद हो गए हैं। इसके अलावा इस घटना में 2 पोर्टरों की भी मौत हुई है। बर्फ में दबे कुल 8 लोगों में से जिंदा बचे 2 अन्य जवानों का सैन्य अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है।
जवानों को बचाने के लिए सेना ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। खराब मौसम के बीच चलाए गए सर्च ऑपरेशन में इन जवानों को बर्फ से निकाला गया था।

Related Articles

Back to top button