शरद यादव ने अपनी पार्टी का RJD में किया विलय

नई दिल्ली:  बिहार राजनीति की जानी-मानी शख्सियत शरद यादव ने आज अपनी राजनीतिक विरासत को तेजस्वी यादव को सौंप दिया। इस मौके पर उन्होने कहा कि बिहार का भविष्य तेजस्वी यादव हैं। रविवार को इस कार्यक्रम में शरद यादव के अलावा पार्टी के तमाम बड़े नेता मौजूद थे। 2018 में जेडीयू से अलग होकर शरद यादव ने अपने नई राजनीतिक पारी खेलनी शुरु की थी और लोकतांत्रिक जनता दल पार्टी बनाई थी।

बीजेपी को हराना है,तो विपक्ष एक होना जरुरी

राज्यसभा जा सकते हैं शरद यादव

अब जल्द ही इस बात की घोषणा हो सकती है,कि जेडीयू अपने कोटे से शरद यादव को राज्यसभा भेजेगी। बिहार में जुलाई महीने में राज्यसभा की पांच सीटें खाली होनी है। माना जा रहा है कि इसमे 2 सीट आरजेडी के खाते में भी जाएगी। वहीं शरद यादव के राज्यसभा का कार्यकाल जुलाई 2022 में ही समाप्त हो रहा था।

 

Related Articles

Back to top button