विनय कुमार सक्सेना होंगे दिल्ली के नए उपराज्यपाल, अनिल बैजल की लेंगे जगह

दिल्ली के नए उपराज्यपाल के नाम की घोषणा हो गई है। विनय कुमार सक्सेना को दिल्ली का नया राज्यपाल बनाया गया है। विनय कुमार सक्सेना अनिल बैजल के स्थान लेंगे। आपको बता दें कि हाल में ही अनिल बैजल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।वर्तमान में विनय कुमार सक्सेना खादी ग्राम उद्योग के मौजूदा चेयरमैन हैं। आपको बता दें कि दिल्ली में कई बार उपराज्यपाल और अरविंद केजरीवाल की सरकार के बीच टकराव की स्थिति आती है। यही कारण है कि दिल्ली के उप राज्यपाल का पद एक चुनौती भरा ताज होता है।

Related Articles

Back to top button