लता दीदी को भारतीय संस्कृति के कर्णधार के रूप में याद किया जाएगा: पीएम मोदी

लता मंगेशकर के निधन पर पीएम मोदी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी व अन्य नेताओं ने शोक जताया है। इसी बीच सरकार ने उनके निधन पर दो दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया गया है। लताजी के निधन पर पीएम मोदी ने शो जताया है। उन्होंने अपने ट्वीट संदेश में कहा कि लता दीदी को भारतीय संस्कृति के कर्णधार के रूप में याद किया जाएगा। लता दीदी की आवाज में मंत्रमुग्ध करने की अद्भुत क्षमता थी। वे देश में एक खालीपन छोड़ गईं, जिसे भरा नहीं जा सकता। लता दीदी हमेशा मजबूत और विकसित भारत देखना चाहती थीं।

उनका निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति: शाह

लता मंगेशकर के निधन पर होम मिनिस्टर अमित शाह ने भी शोक जताया और उन्हें श्रद्धांजलि दी है। अमित शाह ने अपने ट्वीट संदेश में कहा कि संगीत जगत में उनके द्वारा दिए गए योगदान को शब्दों में बयां करना मुश्किल है। उनका निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है।

गडकरी ने जताया शोक
उनके निधन पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शोक जताया है। उन्होंने कहा है लताजी संगीत युग का इतिहास रही हैं, उन्होंने गीतों का विश्व का रिकॉर्ड तोड़ा है। मेरा उनसे व्यक्तिगत स्नेह था। उनके जाने से पूरे देश को बड़ी क्षति हुई। उनका जाना पूरे देश पर बड़ा आघात है, हम सबके जीवन में बड़ा धक्का है। उनके गीत लोग पीढ़ियों तक सुनते रहेंगे।

लताजी का जाना ह्रदय विदारक: नड्डा
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लताजी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि लता दीदी के दुनियाभर में फैले प्रशंसकों के लिए मेरी संवेदनाएं हैं। उनका निधन ह्रदय विदारक है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लता मंगेशकर के निधन पर श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने कहा कि लताजी की सुरीली आवाज अमर है। उनके प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।

Related Articles

Back to top button