रूसी पनडुब्बी में आग के बाद फैला जहरीला धुआं, 14 नाविकों की मौत

मॉस्को। रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि गहरे पानी के भीतर अनुसंधान कार्य में लगी पनडुब्बी में आग लगने से चालक दल के 14 लोगों की मौत हो गयी। रक्षा मंत्रालय की एक प्रवक्ता ने बताया कि एक जुलाई को गहरे पानी में पनडुब्बी पर समुद्र तल की गहराई से जुड़े आकलन कार्य के दौरान आग लग गयी। मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि रूसी जल क्षेत्र में पनडुब्बी पर आग के बाद जहरीला धुआं फैलने से 14 नाविकों की मौत हो गयी। आग पर काबू पा लिया गया और आगे जांच की जा रही है। नौसेना के कमांडर इन चीफ मामले की जांच कर रहे हैं। यह पनडुब्बी समुद्री गोदी के पास अध्ययन कार्य में जुटी हुई थी। यह पनडुब्बी उत्तरी शहर सेवरोमोर्स्क में एक सैन्य बेस में तैनात है।

Related Articles

Back to top button