राहुल गांधी के इस्तीफे पर प्रियंका वाड्रा का ट्वीट, कहा-कुछ ही लोगों में ऐसी हिम्मत होती है

नई दिल्ली: राहुल गांधी के इस्तीफे पर प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया है। प्रियंका गांधी ने लिखा है कि वो राहुल गांधी के फैसले का सम्मान करती हैं। प्रियंका ने लिखा है कि कुछ ही लोगों में इस तरह की हिम्मत होती है। बता दें कि राहुल गांधी ने कल ट्विटर पर एक चिट्ठी जारी की थी जिसमें उन्होंने लिखा था कि वो अपने इस्तीफे के फैसले पर अडिग हैं और अब कांग्रेस के दूसरे नेताओं को भी ज़िम्मेदारी लेनी चाहिए।

हालांकि सूत्रों के जरिए ये खबर मिल रही है कि राहुल गांधी का इस्तीफा जब तक कांग्रेस वर्किंग मीटिंग मंजूर नहीं करेगी, वो पार्टी के अध्यक्ष बने रहेंगे। सूत्र ने यह भी दावा किया है कि मोतीलाल वोरा को कांग्रेस का अंतिरम अध्यक्ष बनाए जाने की खबरें गलत हैं।

Related Articles

Back to top button