राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग जारी, PM मोदी और CM योगी ने डाला वोट, सांसद-विधायक भी कर रहे मतदान

देश में आज राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। एनडीए की तरफ से द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) और विपक्ष की तरफ से यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) इस चुनाव में दावेदारी कर रहे हैं। ऐसे में 21 जुलाई को ये बात साफ हो जाएगी कि देश का अगला राष्ट्रपति कौन होगा। इस चुनाव के लिए वोटिंग आज सुबह 10 बजे शुरू हुई है। राज्यों की विधानसभा और संसद में विधायक, लोकसभा सांसद और राज्यसभा सांसद वोट डाल रहे हैं। वोटिंग का टाइम सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक है और ये वोटिंग बैलेट पेपर से हो रही है। इसके अलावा आज से संसद का मानसून सत्र (Monsoon Session) शुरू हुआ है। यह सत्र 12 अगस्त तक चलेगा। इस सत्र में संसद की 18 बैठकें होंगी। इस सत्र मे करीब 32 बिल पेश किए जाएंगे। संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी का कहना है कि इनमें से 18 बिल बिना बहस के पारित नहीं होंगे। दरअसल, इस बार संसद के मानसून सत्र के हंगामेदार रहने के आसार जताए जा रहे हैं। विपक्ष महंगाई, बेरोजगारी और अग्निपथ जैसे अहम मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की कोशिश करेगा।

Related Articles

Back to top button