राजीव गांधी हत्याकांड में दोषी नलिनी श्रीहरन को मिली एक महीने की पेरोल

चेन्नई। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रही नलिनी श्रीहरन को एक महीने की पेरोल मिल गई है। दरअसल, नलिनी श्रीहरन ने पेरोल की मांग की थी। जिसके बाद तमिलनाडु सरकार ने उन्हें एक महीने की पेरोल देने का फैसला किया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक राजीव गांधी हत्याकांड के दोषियों में से एक नलिनी श्रीहरन को तमिलनाडु सरकार ने उनकी बीमार मां के अनुरोध पर एक महीने की पैरोल देने का फैसला किया है, सरकार ने गुरुवार को मद्रास हाई कोर्ट को यह जानकारी दी।दरअसल, नलिनी श्रीहरन उन 7 लोगों में शामिल है, जो पूर्व प्रधानमंत्री की हत्या मामले में तमिलनाडु के वेल्लोर जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे हैं। नलिनी श्रीहरन 1991 से सजा काट रही है और उसकी बेटी का जन्म भी जेल में ही हुआ था।

Related Articles

Back to top button