राजनाथ सिंह के दौरे से पहले उल्फा से मुठभेड, 2 उग्रवादी ढेर

गुवाहाटी। गृहमंत्री राजनाथ सिंह रविवार को असम दौरे पर है। गृहमंत्री के दौरे से ठीक एक दिन पहले असम के तिनसुकिया जिले में उल्फा (एस) उग्रवादियों और पुलिस के बीच जबरदस्त मुठभेड हुई है। शुक्रवार की रात हुई इस मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने उल्फा के दो नेताओं को मार गिराया। बोर्डूम्सा पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी भास्कर कलिता मुठभेड़ में शहीद हो गए।
गुवाहाटी में असम पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अरुणाचल प्रदेश से सटे अंतरराज्यीय सीमा के पास शुक्रवार की रात उल्फा (एस) के साथ मुठभेड़ में भास्कर कलिता शहीद हो गए। वहीं कई जवानों के घायल होने की भी खबर है।
पुलिस ने सूचना मिली कि उल्फा (एस) के उग्रवादियों का समूह भारी मात्रा में हथियारों के साथ कंजू पथार गांव में मौजूद है। इसके बाद बोर्डूम्सा पुलिस स्टेशन के ओसी भास्कर कलिता की अगुवाई में असम पुलिस का एक समूह तिनसुकिया जिले के गांव में पहुंचा। यहां उग्रवादियों और पुलिस के बीच जमकर फायरिंग हुई, तो 2 ग्रेनेड ब्लास्ट भी हुए हैं।


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/tarunrat/public_html/wp-includes/functions.php on line 5427