रजनीकांत ने ‘थलाइवर 168’ की हैदराबाद में शुरू की शूटिंग, दे

साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत जल्द ही ‘दरबार’ में नजर आने वाले हैं। दरबार रिलीज होने वाली है और रजनीकांत ने गुरूवार को थलाइवर 168 की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म की शूटिंग की शुरूआत गाने से हुई है। कंपोजर डी इम्मान ने रजनीकांत के साथ सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की है।

डी इम्मान ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- सादगी से भरे आदमी, हमारे प्रिय रजनीकांत सर ने आज शूटिंग के पहले दिन जो एक गीत के साथ शुरू किया था। उनके गाने को लेकर पॉजिटिव सुनना उत्साहजनक था। इस इंसान से अपने चारो तरफ दुनिया में ऊर्जा फैलाई हुई है।

थलाइवर 168 में रजनीकांत के साथ कीर्थि सुरेश, मीना और खुशबू अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। बीते हफ्ते चेन्नई में फिल्म को ऑफिशियली लॉन्च कर दिया गया है। यह फिल्म दिवाली 2020 पर रिलीज होगी। मेकर्स अभी पूरी कास्ट के बारे में खुलासा करेंगे।

आपको बता दें रजनीकांत की फिल्म दरबार अगले महीने रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में वह 25 साल बाद पुलिस वाले का किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्म में रजनीकांत के साथ नयनतारा और सुनील शेट्टी अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी।

Related Articles

Back to top button