योगी आदित्यनाथ ने कहा- कैंसर का कारण है प्लास्टिक, पर्यावरण संरक्षण में भी है बाधा

चित्रकूट: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को पूरे प्रदेश में प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाने का आवाह्न किया। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक ही कैंसर, पर्यावरण संरक्षण तथा वन संरक्षण में बाधा है। योगी ने शनिवार को चित्रकूट में पहले कामदगिरि के दर्शन किए और फिर परिक्रमा की। इस दौरान उन्होंने सूबे के पहले रोपवे का उद्घाटन भी किया। इसके अलावा योगी ने पॉलीथीन की रोकथाम के लिए पंचायत भवन के पास परिक्रमा मार्ग में जूट के थैले बांटे।

स्वामी विवेकानंद का किया जिक्र

प्लास्टिक को बताया रक्तबीज
उन्होंने कहा, ‘प्लास्टिक रक्तबीज है, इसका एक-एक कण बीमारियों का भंडार है। धार्मिक, सामाजिक, व्यापारी संगठन समाज का हर व्यक्ति प्लास्टिक त्यागे। घर का सामान सब्जी थैले में लाएं। परिक्रमा मार्ग पर होर्डिग, गुटखा पर पाबंदी लगाएं। यह अभियान आज से ही चले।’ अधिकारियों को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा, ‘यहां होर्डिग के प्लास्टिक की बड़ी समस्या है। सार्वजनिक स्थल पर होर्डिग बिल्कुल न लगाएं। इसका पालन करें, प्रशासन सख्त रुख अपनाए। परिक्रमा पथ पर पान गुटखा, खैनी की बिक्री और खाना प्रतिबंधित कर दें। इससे स्वच्छता सेवा का भाव बढ़ेगा।’

Related Articles

Back to top button