यूपी में पुलिस ने की उपद्रवियों की धरपकड़ , अब तक 11 लोगों की जान गई, 12 जिलों में मोबाइल नेट बंद

लखनऊ। नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर पूरे देश के साथ उत्तर प्रदेश में भी उग्र प्रदर्शन हो रहा है। यूपी में हिंसक प्रदर्शन में अब तक 11 लोग की जान जा चुकी है। प्रदेश की योगी सरकार ने हिंसक प्रदर्शन को देखते हुए आज सभी स्कूल और कॉलेजों को बंद करने का आदेश दे दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि किसी के भहकावे में नहीं आए और शांति बनाए रखें।

उत्तर प्रदेश में शुक्रवार के हंगामे के बाद शनिवार को लखनऊ , बिजनौर , मेरठ, फिरोजाबाद, कानपुर , संभल, मुरादाबाद , मुजफ्फरनगर, हाथरस , बहराइच, बुलंदशहर और गाजियाबाद में इंटरनेट बंद कर दिया है। अलीगढ, देवबंद , बरेली, आजमगढ़, सहारनपुर और बिजनौर में स्थिति सामान्य है। अलीगढ़ में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बुलंदशहर में 19 लोगों के खिलाफ 19 एफआईआर दर्ज किया गया है। जबकि 700-800 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज किया गया है। पुलिस ने 16 लोगों को हिरासत में लिया है। जौनपुर में 14 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज किया गया है। जबकि 125 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज किया गया है।गाजियाबाद में 3600 लोगों पर केस
गाजियाबाद में पुलिस ने हंगामा करने के आरोप में 3600 लोगों पर केस दर्ज किया है।. इसमें से 400 से ज्यादा लोग नामजद हैं और 3200 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। प्रदर्शनकारियों को उकसाने पर कई सपा नेताओं पर केस दर्ज किया गया है, यहां पर पुलिस ने 65 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Back to top button