यूपी में गठबंधन का हुआ अंत, RLD भी अलग रास्ते पर !

मायावती और अखिलेश यादव द्वारा अलग-अलग उपचुनाव लड़ने के ऐलान के बाद अब चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में बने गठबंधन पर ग्रहण लग गया है। इस गठबंधन की तिसरी सहयोगी पार्टी राष्ट्रीय लोक दल भी अब अलग हो सकती है। सूत्रो कि मानें तो आज शाम तक आएलडी उपाध्यक्ष जयंत चौधरी इस बात का ऐलान कर सकते हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि जयंत चौधरी अपनी पार्टी नेताओं से बैठक के बाद इस बात का निर्णय ले सकते हैं। जाट वोटों पर अच्छी पकड़ रखने वाली अजित सिंह की पार्टी इस लोकसभा चुनाव में सपा-बसपा गठबंधन की हिस्सा थी। आरएलडी ने तीन सीटों पर चुनाव लड़ा पर एक सीट भी नहीं जीत पाई। मायावती और अखिलेश भी यहीं मान रहे हैं कि अजित सिंह जाटों का वोट गठबंधन को ट्रांसफर नहीं कहा पाएं।

Related Articles

Back to top button