यूक्रेन में रूस कर सकता है परमाणु हमला, अमेरिकी इंटेलिजेंस ने बाइडेन को ब्रीफ किया पुतिन का पूरा प्लान

दुनिया एटमी जंग के मुहाने पर बैठी है और पीछे लौटने के चांस न के बराबर दिखाई दे रहे हैं। रूस जल्द ही एटम बम से हमला कर सकता है। इस बाबत अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को ब्रीफ कर दिया गया है। अमेरिकी खुफिया जानकारी के मुताबिक रूस टेक्टिकल वेपेंस का इस्तेमाल कर सकता है। जो एक सीमित क्षेत्र में तबाही लाने के लिए तैयार किए जाते हैं।  अगर रूस ने ऐसा किया तो फिर अमेरिका भी चुप नहीं बैठेगा और युद्ध वाकई में खतरनाक स्तर पर पहुंच जाएगा। यूक्रेन में रूस कभी भी परमाणु हमला कर सकता है। इसके साथ ही बताया जा रहा है कि टैक्टिकल वेपेंस का इस्तेमाल भी रूस की ओर से किया जा सकता है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को रूस का पूरा प्लान ब्रीफ किया गया है। यूएस इंटेलिजेंस की ओर से कहा गया है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जल्द ही हमले का फैसला ले सकते हैं। बाइडेन ने एक इमरजेंसी मीटिंग बुलाई थी जिसमें उन्हें सारी जानकारी दी गई है।यूक्रेन में युद्ध लंबा खिचने की वजह से पुतिन पर मनोवैज्ञानिक दवाब बढ़ता जा रहा है। इस युद्ध में रूस को भारी नुकसान हुआ है और हजारों सैनिकों के मारे जाने की भी खबर है। पुतिन की परेशानी इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि रूसी सेना के कई बड़े कमांडर मारे जा चुके हैं। काला सागर में तैनात अपने समुद्री बेड़े के एक प्रमुख युद्ध पोत ‘मोस्कवा’ के बुरी तरह से क्षतिग्रस्त होने के बाद डूब जाने से रूस को करारा झटका लगा है। वहीं, रूस के रक्षा मंत्रालय ने ‘‘यूक्रेन के सैनिकों के कथित रूप से रूसी क्षेत्र में आने के जवाब में राजधानी कीव पर मिसाइल हमले तेज करने की बात कही है।

Related Articles

Back to top button