मुलायम सिंह के निधन के बाद UP में 3 दिन का राजकीय शोक, CM योगी ने जताया शोक

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद राज्य सरकार ने 3 दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जायेगा। मुलायम सिंह यादव का आज सुबह (10 अक्टूबर) निधन हो गया।

उन्होंने दिल्ली से सटे गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में आखिरी सांस ली। उनका बीते कई दिनों से मेदांता में इलाज चल रहा था और हालत काफी नाजुक थी। मुलायम सिंह (Mulayam Singh Yadav) 82 साल के थे और मेदांता के आईसीयू में लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे। रविवार दोपहर को जब मुलायम का 7वां हेल्थ बुलेटिन जारी किया गया था। तब भी मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की हालत नाजुक थी। वह लाइफ सेविंग्स ड्रग्स पर थे और ICU में वेंटिलेटर पर थे।

सीएम योगी ने जताया शोक 

वहीं मुलायम सिंह के निधन के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट करके कहा, “उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी का निधन अत्यंत दुखदायी है। उनके निधन से समाजवाद के एक प्रमुख स्तंभ एवं एक संघर्षशील युग का अंत हुआ है। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की कामना व शोकाकुल परिवार एवं समर्थकों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ।”

Related Articles

Back to top button