मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज भारत की सबसे ऊंची रैंकिंग वाली कंपनी

नई दिल्ली। मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani )की रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries)ने 42 स्थानों की छलांग लगाते हुए एक नया मुकाम हासिल कर लिया है। फॉर्च्यून ग्लोबल 500 सूची ( Fortune Global 500 list) में रिलायंस इंडस्ट्रीज भारत की सबसे ऊंची रैंकिंग वाली कंपनी बन गई है। इससे पहले इस सूची में सार्वजनिक क्षेत्र की इंडियन आयल कॉरपोरेशन (IOC) फॉर्च्यून 500 इंडिया सूची में पहले स्थान पर थी। आपको बताते जाए कि पहली बार यह सूची 2010 में जारी हुई थी।

फॉर्च्यून ने बताया कि इस साल रिलायंस इंडस्ट्रीज ग्लोबल 500 की सूची में 106वें स्थान पर है। इसने आईओसी को पीछे छोड दिया है जो 117वें पायदान पर है। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने वित्त वर्ष की पहली तिमाही के नतीजों को जारी किया था। नतीजों के हिसाब से कंपनी का मुनाफा सात फीसदी बढ़ा है। वहीं आय में 21.25 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की है। आपको बताते जाए कि रिलायंस कंपनी तेल से लेकर के टेलीकॉम के कारोबार में अपना परचम लहरा रखा है। कंपनी को पहली तिमाही में 10,104 करोड़ रुपए का कंसोलिडेटेड मुनाफा हुआ है। वहीं इस अवधि में कंपनी की आय 1.61 लाख करोड़ रुपए रही है।

Related Articles

Back to top button