मुंबई लौटते ही बप्पा का आर्शीवाद लेने सिद्दिविनायक मंदिर पहुंची कंगना रनौत

कगंना रनौत हाल में ही अपने होम टाउन मनाली से मुंबई वापस पहुंची है। एक्ट्रेस के साथ उनकी बहन रंगोली भी पहुंच गई हैं। कंगना अपनी फिल्म थलाइवी का रैपअप करने के बाद मनाली में फैमिली के साथ वक्त बीता रही थी। वहीं बीते सोमवार वह वापस मुंबई पहुंची हैं। आज वह सिद्धिविनायक के दर्शन करने पहुंची।

कंगना रनौत अपनी बहन रंगोली के साथ भारी सुरक्षा के बीच गणपति बप्पा के दर्शन करने पहुंची। इस मौके पर वह साड़ी में नजर आईं।कंगना ने बप्पा के दर्शन करने के बाद ट्वीट भी किया। उन्होंने लिखा, ‘अपने प्रिय शहर मुंबई में खड़े होने के लिए मुझे जितनी शत्रुता का सामना करना पड़ा, उसने मुझे चकित कर दिया। आज मैं मुंबा देवी और श्री सिद्धिविनायक जी के पास गई और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मुझे लगता है कि मैं सुरक्षित, प्यार और स्वागत महसूस कर रही हूं।  जय हिंद जय महाराष्ट्र

Related Articles

Back to top button